पंजाब में बाढ़, स्कूल कॉलेज सात तक बंद

Date:

 पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ को देखते हुए पूरे प्रदेश के सभी स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालयों में सात सिंतबर 2025 तक अवकाश घाेषित कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में हालत खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। हालात के मद्देनजर पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है। राज्य में बाढ़ के हालात को देखते हुए पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक सात सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को ये जानकारी दी।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाबभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक सात+- सितंबर तक बंद रहेंगे।” हरजोत सिंह बैंस ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, “सभी से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर मंगलवार को कहा था कि, “जब देश संकट में था तो पंजाब हमेशा देश के साथ खड़ा था। आज पंजाब संकट में है तो मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का फोन आया था, उन्होंने हाल-चाल पूछा है। अभी नुकसान की स्थिति बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रूस–यूक्रेन युद्ध, अब क्या हो रहा है ? पश्चिम की थकान और भारत के लिए सीख

… जैसा कि हम सब देख रहें हैं कि रूस–यूक्रेन...

कैलिफोर्निया ने दीपावली पर राजकीय अवकाश

कैलिफोर्निया ने दीपावली पर आधिकारिक राजकीय अवकाश घोषित...

बिहार विधानसभा चुनाव: बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरण

​बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है,...
en_USEnglish