देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 709.41 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

0
9

नई दिल्‍ली, 30 जनवरी (हि.स)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 जनवरी को समाप्त हफ्ते में 8.05 अरब डॉलर बढ़कर 709.41 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्‍च्‍तम स्‍तर पर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 14.16 अरब डॉलर बढ़कर 701.36 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 23 जनवरी को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.36 अरब डॉलर बढ़कर 562.88 अरब डॉलर हो गईं। इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.63 अरब डॉलर बढ़कर 123.08 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.73 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 1.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.70 अरब डॉलर हो गई।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर, 2024 में 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here