घूमने निकले आईजी का मोबाइल झपटा

Date:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों ने घूमने पत्नी के साथ निकले आई जी इटैंलिजैंस का मोबाइल लूट लिया। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके चार इमली में मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर एक हाई-प्रोफाइल लूट हुई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस लुटेरों की तलाश में है।

आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष (आईपीएस) अपनी पत्नी के साथ नाइट वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वारदात इतनी फुर्ती से हुई कि दंपति को संभलने तक का मौका नहीं मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.।क्राइम ब्रांच समेत शहर के चार थानों की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस पर भी जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दबाव बढ़ गया है। एसीपी उमेश तिवारी ने कहा कि अपराधियों की तलाश और पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कई थानों की टीमों को अलर्ट किया गया है। जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने दमदार...

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति शुरू

हरिद्वार /झांसी, 15 जनवरी (हि.स.)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

अगले चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा: मायावती

अपने दम पर बनाएंगे सरकार: मायावती अपने 70वें जन्मदिन पर...

लोकतंत्र को सशक्त बनाने में तकनीक की भूमिका अहम: ओम बिरला

नई दिल्ली, 15 जनवरी (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला...
en_USEnglish