केंद्र ने पंजाब में छह लेन के सड़क प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

0
9

ब- 1,463.95 करोड़ की लागत से बनेगा 6-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर

नई दिल्ली, 19 फ़रवरी (हि.स.)। पंजाब में बुनियादी ढांचे के विकास और ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को ज़ीरकपुर बाइपास से जोड़ने के लिए 6-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर के निर्माण करने की घोषणा की है। इसके लिए 1,463.95 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

नितिन गडकरी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि यह परियोजना ट्राइसिटी रिंग रोड का हिस्सा है। इससे मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रमुख शहरी जंक्शनों पर ट्रैफिक दबाव कम होगा और भारी वाहनों का आवागमन डायवर्ट किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर से एनएच-44, एनएच-205ए और एनएच-152 पर जाम की समस्या कम होगी। साथ ही हिमाचल प्रदेश, विशेषकर शिमला क्षेत्र की ओर तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रा समय घटेगा और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here