गोरखपुर में रेलमार्ग पर निर्मित एक नए रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण

Date:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद गोरखपुर में रेल ओवर ब्रिज के लोकार्पण अवसर पर

−−−−−

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में गोरखपुर-लखनऊ
रेलमार्ग पर 138 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक नए रेल
उपरिगामी सेतु का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज
गोरखपुर में आवागमन के लिए गाेरखनाथ ब्रिज के समानांतर एक और रेल उपरिगामी
उपलब्ध हो गया है। इससे गाेरखपुर महानगरवासियों को जनपद महाराजगंज,
सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और नेपाल जाने के लिए एक नया मार्ग उपलब्ध हो गया है।
600 मीटर से अधिक लम्बा यह उपरिगामी सेतु अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है।
इसका निर्माण सेतु निगम ने एक वर्ष में किया है। इस सेतु पर पर्याप्त प्रकाश की
उपलब्धता के साथ साउण्ड बैरियर भी लगाए गए हैं। इसके दोनों तरफ नागरिकों के
लिए फुटपाथ का निर्माण किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास तब होता है, जब हमारी साेच सकारात्मक होती
है। जब विरासत और विकास की सोच वाली डबल इंजन सरकार आती है, तो विकास
भी तीव्र गति से आगे बढ़ता है। विकास ही परिवर्तन का कारक बनता है और आम
जनमानस की धारणा को बदलता है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट नहीं है।

उत्तर प्रदेश, एक नई आभा के साथ विकास के क्षेत्र में देश मे अपनी एक नई पहचान
बना रहा है। उत्तर प्रदेश विकास और विरासत का एक नया केंद्र बना है। आज
गोरखपुर जल जमाव, माफिया, मच्छर एवं बीमारी से मुक्त है। आठ वर्ष पूर्व गाेरखपुर में
बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को प्रदेश के बाहर हेय
दृष्टि से देखा जाता था, लाेगाें के सामने पहचान का संकट था। आज डबल इंजन
सरकार ने अभूतपूर्व परिवर्तन करके दिखाया है। यह कार्य तभी होता है जब जनता का
सहयोग प्राप्त हाेता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में पहले जहां जाम लगता था, आज वहां
फोर लेन सड़काें के कारण यातायात आसान हो गया है। बरगदवां से लेकर स्पोट्र्स
कॉलेज होते हुए माेहद्दीपुर तक की सड़क 4-लेन में परिवर्तित हो चुकी है। गाेरखपुर
से लखनऊ जाने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे के रूप में एक नया मार्ग प्राप्त हो चुका है।
आज बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण गाेरखपुर से वाराणसी जाने में केवल ढाई से तीन
घण्टे तथा लखनऊ जाने में तीन से साढे़ तीन घण्टे का समय लगता है। अब गोरखपुर में
हर्बर्ट बांध पर भी मार्ग का निर्माण हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज गाेरखपुर में एम्स भी है एवं फर्टिलाइजर कारखाना
भी पुनः संचालित हो गया है। गाेरखपुर में एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ उपचार के केंद्र के रूप में स्थापित हुए हैं।
रामगढ़ताल गोरखपुर में पर्य टन का एक नया बेहतरीन गन्तव्य बना है। गाेरखपुर में हर
प्रकार की अवस्थापना सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। बिजली, पानी,
कनेक्टिविटी, सफाई आदि की बेहतरीन सुविधा गोरखपुर में सुनिश्चित की जा चुकी है।
इन्सेफेलाइटिस जैसी बीमारी का उन्मूलन किया जा चुका है। यह नए भारत के नए
उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों मे भी विकास के सभी प्रकार के
कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि सरकार की नीयत साफ है। आज
विकास के कारण अयोध्या अपनी भव्यता से त्रेतायुग जैसी अयोध्या का एहसास कराती
है। वाराणसी आज भारत की आध्यात्मिक नगरी के रूप में दुनिया को अपनी ओर
आकर्षित कर रही है। आज बनारस प्रधानमंत्री के सपनों का बनारस है। प्रयागराज
का त्रिवेणी संगम भी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सबको अपनी ओर आकर्षित कर
रहा है। महाकुम्भ में चीन और भारत की जनसंख्या के बाद सबसे ज्यादा आबादी
प्रयागराज में आई थी। महाकुम्भ में जो भी आया उसने उत्तर प्रदेश का गुणगान किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह सभी कार्य एक सकारात्मक प्रयास क े कारण ही
सम्भव हुए हैं। डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को एक नई पहचान व सम्मान दिलाने का
कार्य किया है। आज से 08 वर्ष पूर्व प्रदेश में माफियाराज हावी था। आज ‘एक जनपद
एक उत्पाद’ एवं ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ प्रदेश की पहचान हैं। आज प्रत्येक
जनपद में एक मेडिकल कॉलेज की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। कुशीनगर,

देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, गा ेण्डा, अयोध्या,
अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ,़ गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर आदि
अन्य सभी जनपदों में एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य सुनिश्चित किया गया
है। बलिया में भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश का पैसा प्रदेश के विकास में लगाया जा रहा है।
आज सड़क, पुल, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण एवं अन्य विकास
कार्य के रूप में यह पैसा दिखाई दे रहा है। प्रदेश में वृद्धा को वृद्धावस्था पेंशन एवं
निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। दीपावली और होली में निःशुल्क गैस
सिलेण्डर रिफिल दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से गरीब
परिवार की बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा तक की व्यवस्था प्रदेश सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ठण्ड से बचाव के लिए सार्वजनिक
स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए जा रहे
हैं। फुटपाथ पर कोई भी न सोए, रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। इस दिशा में हर
जनपद तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि अधि
ठण्ड में अनावश्यक यात्रा न करें और स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी तरह की परेशानी होने
पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।
कार्यक्रम को सांसद श्री रवि किशन शुक्ल तथा गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश
श्रीवास्तव न भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गणितीय जगत के बेजोड़ नक्षत्र थे रामानुजन

बाल मुकुन्द ओझा आज 22 दिसंबर 2025 का दिन है।...

भारतीय संगीत के अनमोल रत्न: वसंत देसाई

22 दिसंबर जिनकी पुण्य तिथि है ​ भारतीय चित्रपट संगीत के...

केंद्रीय वित्त मंत्री ने वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के चिंतन शिविर की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण...
en_USEnglish