एक बार नही , सात बार उजड़ी और बसी दिल वालों की दिल्ली

Date:

 दिल्ली  दिल वालों की बताई जाती है किंतु दिल्ली के बारे में यह भी  सत्य है कि ये “सात बार उजड़ी और सात बार बसी”। बुजुर्गों की यह बात केवल एक कहावत नहीं, बल्कि इतिहास में दर्ज एक गहरी सच्चाई है। अक्सर लोग यह तो बताते हैं कि दिल्ली कई बार उजड़ी, पर यह नहीं बताते कि क्यों उजड़ी—कौन-सी राजनीतिक परिस्थितियाँ थीं, कौन-से विदेशी आक्रमण, कौन-सी सत्ता संघर्ष की घटनाएँ थीं जिन्होंने इस शहर को बार-बार बर्बादी की ओर धकेला।

सबसे पुरानी दिल्ली महाभारत काल की इंद्रप्रस्थ मानी जाती है। पांडवों द्वारा बसाए गए इस नगर का पतन युद्ध और उसके बाद शासन संरचना के टूटने की वजह से हुआ। महाभारत युद्ध के बाद राजनीतिक केंद्रीकरण खत्म हुआ। आर्थिक ढांचा टूट गया और धीरे-धीरे नगर उजड़ने लगा।यह उजाड़ पूरी तरह विदेशी आक्रमण का नहीं, बल्कि भीतरू राजनीतिक विनाश का परिणाम था।

दूसरी बार दिल्ली पृथ्वीराज चौहान  की हार के बाद उजड़ा।11वीं–12वीं शताब्दी में तोमर वंश और बाद में चौहानों ने दिल्ली को मुख्य सत्ता केंद्र बनाया। पृथ्वीराज चौहान की राजधानी किला राय पिथौरा समृद्ध और शक्तिशाली शहर था। 1192 में तराइन की लड़ाई में मोहम्मद गौरी द्वारा पृथ्वीराज की हार के बाद दिल्‍ली उसके गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक के हाथ चली गई।

राजनीतिक अस्थिरता, चौहान वंश की शक्ति के टूटने और नए सुल्तान के शासन ने पुरानी दिल्ली को उजड़ने पर मजबूर किया।यह उजाड़ विदेशी आक्रमण और सत्ता हस्तांतरण का परिणाम था।

तीसरी बार शहर का उजाड़

अलाउद्दीन खिलजी ने मंगोलों के लगातार हमलों से बचने के लिए सिरी नगर बसाया। यह दिल्ली का दूसरा बड़ा शाही शहर था,लेकिन खिलजी वंश के पतन के बाद यह शहर धीरे-धीरे राजनीतिक महत्व खो बैठा।दतुगलक काल में राजधानी का केंद्र बदल गया, इसलिए सिरी प्रशासन, सेना और व्यापार से खाली होने लगी। यह उजाड़ राजनीतिक केंद्र बदलने और वंश परिवर्तन का परिणाम था।

 तुगलकाबाद का उजाड़

गियासुद्दीन तुगलक ने विशाल तुगलकाबाद शहर बसाया, लेकिन उनके पुत्र मोहम्मद बिन तुगलक के काल में राजधानी को कभी दौलताबाद (महाराष्ट्र) तो कभी दिल्ली में रखने के फैसले से शहर अस्थिर हो गया।कुतुब मीनार के पास सूफ़ी संत निज़ामुद्दीन औलिया से संघर्ष भी प्रसिद्ध है—“दिल्लीन अभी दूर है” का श्राप इसी काल से जोड़ा जाता है।  लोगों को बलपूर्वक राजधानी बदलने के आदेशों ने शहर को खाली करवा दिया।यह उजाड़ शासन की गलत नीतियों और अव्यवस्थित शहरीकरण का परिणाम था।

फीरोजाबाद (फिरोज शाह तुगलक की दिल्ली) का पांचवा उजाड़ फिरोज शाह तुगलक ने दिल्ली के नए हिस्से फीरोजाबाद को जगमगती राजधानी बनाया, लेकिन तुगलक वंश कमजोर होने लगा ।बंगाल, गुजरात आदि राज्य स्वतंत्र होने लगे, दिल्ली आर्थिक रूप से कमजोर पड़ गई। 1340–1400 के बीच मंगोलों और उत्तर-पश्चिम से आने वाले हमलावरों के छापों ने शहर को नुकसान पहुँचाया।सबसे बड़ा झटका 1398 में तैमूर लंग के आक्रमण ने दिया।दिल्ली में भयंकर नरसंहार हुआ और शहर लगभग वीरान हो गया। यह उजाड़ विदेशी आक्रमण + कमजोर राजनैतिक ढांचे का परिणाम था।

 छटा शेरगढ़ / दिनपनाह का उजाड़ — मुगल-अफगान संघर्ष

15वीं–16वीं सदी में मुगल और अफगान सत्ता के बीच संघर्ष बढ़ा।हुमायूँ ने “दिनपनाह” शहर बसाया, लेकिन शेरशाह सूरी ने हमला कर उसे उखाड़ फेंका।शेरशाह ने शहर के बड़े हिस्से तोड़े और अपना नया शहर “शेरगढ़” बसाया।लेकिन शेरशाह की मृत्यु के बाद अफगान शासन कमजोर हुआ और मुगलों ने फिर सत्ता हासिल की। इन लगातार संघर्षों के कारण यह क्षेत्र स्थिर शहरी केंद्र नहीं बन पाया। यह उजाड़ लगातार युद्ध और सत्ता संघर्ष का परिणाम था।

 सातवां शाहजहानाबाद का उजाड़ — मराठों, नादिरशाह, तैमूरी हमलों और ब्रिटिश शक्ति का उभार

शाहजहां ने 1648 में शाहजहानाबाद (पुरानी दिल्ली) बसाई जिसने दिल्ली को फिर से वैभव दिया।परंतु 18वीं शताब्दी में यह शहर सबसे ज्यादा उजाड़ झेलता रहा । 1739 में नादिरशाह का आक्रमण: दिल्ली में भयंकर कत्लेआम और लूट हुई। 1750–1770 के बीच अफगान अहमद शाह अब्दाली के हमले हुए।1760 के आसपास मराठों और अफगानों की लड़ाई (पानीपत) हुई।

1803 में अंग्रेजों का दिल्ली पर कब्ज़ा

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सेना ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर विध्वंस किया। शाहजहानाबाद का बहुत-सा हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया और हजारों नागरिकों को शहर से बाहर निकाल दिया गया। यह उजाड़ आक्रमणों, मुगल पतन और ब्रिटिश दमन का परिणाम था।

दिल्ली का “सात बार उजड़ना” केवल पुरानी कहावत नहीं है, बल्कि यह भारत के राजनीतिक इतिहास की वास्तविक कहानी है—जहाँ सत्ता की लालसा, अंतरराष्ट्रीय आक्रमण, साम्राज्यों का उत्थान-पतन और योजनाहीन शहरीकरण ने इस शहर को बार-बार चोट पहुंचाई।हर बार दिल्ली टूटी… लेकिन हर बार नई रूप में उठ खड़ी भी हुई।इसीलिए दिल्ली को न केवल एक शहर, बल्कि जीवित इतिहास कहा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आत्मविश्वास से भरा हुआ हैः मोदी

नई दिल्ली, ६ दिसंबर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पंचकुला में विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने...

प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ....

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने  नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संग्रहालय में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी स्मृति में तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया गया, जो सरदार पटेल एकता मार्च के समापन के साथ भी संयोगित थाकार्यक्रम का संचालन माननीय अध्यक्ष, एनसीएससी की अध्यक्षता में हुआ तथा आयोग के माननीय सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि की। कार्यक्रम में प्रख्यात इतिहासकार एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संग्रहालय के सदस्य, प्रो. रिज़वान क़ादरी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर और सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदानों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे दोनों महान नेताओं ने भारत में सामाजिक न्याय की स्थापना, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने और संवैधानिक शासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अस्पृश्यता उन्मूलन, सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार तथा वंचित समुदायों के सशक्तिकरण के प्रति दोनों नेताओं की प्रतिबद्धता पर बल दिया। इससे पूर्व, श्री गुड़े श्रीनिवास, सचिव, एनसीएससी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर एवं सरदार पटेल द्वारा अनुसूचित जातियों, महिलाओं, श्रमिकों एवं सामाजिक रूप से वंचित समूहों के उत्थान हेतु किए गए आजीवन प्रयासों का स्मरण कराया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया और संविधान में कमजोर वर्गों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रावधान सुनिश्चित किए। साथ ही, उन्होंने सरदार पटेल द्वारा 562 रियासतों के एकीकरण के माध्यम से “अखंड भारत” की नींव को मजबूत करने की भूमिका पर प्रकाश डाला। आयोग के  सदस्य,  लव कुश कुमार एवं  वड्ढेपल्ली रामचंदर ने भी सभा को संबोधित किया और दोनों राष्ट्रीय नेताओं के समतामूलक समाज निर्माण में दिए गए योगदानों को रेखांकित किया। अध्यक्ष,  किशोर मकवाना, एनसीएससी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल के बीच हुए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संवादों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सामाजिक अशांति के समय सरदार पटेल ने अस्पृश्यों के अधिकारों की जिस दृढ़ता से रक्षा की, उसकी स्वयं डॉ. आंबेडकर ने प्रशंसा की थी। अध्यक्ष ने यह भी रेखांकित किया कि राष्ट्र सदैव किसी भी व्यक्ति या संगठन से ऊपर होता है और राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि माना जाना चाहिए। अपने समापन संबोधन में  केंद्रीय मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु आयोग की सराहना की तथा दोनों महान राष्ट्र-निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
en_USEnglish