इतिहास में 10 फरवरी : 1952 में जब भारत के लोकतंत्र ने भरी पहली उड़ान

0
13

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज चुनाव एक सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया मानी जाती है, लेकिन आजादी के तुरंत बाद यह राह आसान नहीं थी। 1952 में हुए पहले आम चुनाव ने यह तय करना था कि भारत लोकतांत्रिक व्यवस्था को व्यवहार में कितना सफल बना पाता है।

1947 में स्वतंत्रता मिलने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे थे, पर देश को एक स्थायी, जनता द्वारा चुनी गई सरकार चाहिए थी। संसाधनों की कमी, व्यापक अशिक्षा और विशाल भौगोलिक विस्तार जैसी चुनौतियों के बीच चुनाव कराना अपने आप में एक ऐतिहासिक प्रयोग था।

10 फरवरी 1952 का दिन इसलिए खास बन गया क्योंकि इस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती दी। नेहरू के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 489 में से 249 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया, जबकि कई सीटों के परिणाम अभी आने बाकी थे।

इन चुनावों ने दुनिया को संदेश दिया कि नया आजाद भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गंभीर है। यही वह क्षण था जब भारतीय लोकतंत्र ने अपनी पहली ठोस उड़ान भरी, जो आज भी लगातार आगे बढ़ रही है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1495 – इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।

1616 – ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।

1763 – पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।

1763 – पेरिस की संधि से फ्रांसीसी – भारतीय युद्ध की समाप्ति।

1811 – रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

1817 – ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।

1818 – अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

1828 – दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।

1846 – अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

1848 – फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।

1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1890 – रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।

1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।

1916 – ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।

1918 – सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।

1921 – काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।

1921 – ड्यूक ऑफ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।

1929 – जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।

1931 – दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

1933 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

1939 – जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।

1947 – नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।

1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुंचे।

1952 – आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया।

1959 – अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।

1961 – अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।

1961 – कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।

1966 – यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।

1969 – पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।

1972 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1974 – इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।

1979 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।

1981 – खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।

1984 – सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।

1989 – अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1990 – बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलीलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा।

1991 – पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।

1991 – सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।

1992 – अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।

1996 – आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।

1998 – पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा ‘ग्लोबल इनवायरमेंट फेसिलिटी’ पर अंतरराष्ट्रीय समझौता सम्पन्न।

1998 – पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा ‘पाकिस्तान-2000’ नामक कार्यक्रम की घोषणा।

2001 – होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।

2004 – बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।

2005 – सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।

2006 – नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।

2008 – श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।

2009 – सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।

2009 – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2010 – पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर आत्मघाती हमला। 13 पुलिस अधिकारियों सहित 17 लोगों की मौत हुई।

2013 – इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

जन्म

1805 – कुरिआकोसी इलिआस चावारा – केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।

1915 – सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।

1916 – दरबारा सिंह – पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1935 – परमानन्द श्रीवास्तव – हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।

1970 – कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के कवि।

निधन

1858 – राजा बख्तावर सिंह – मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।

1975- सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि।

1995- गुलशेर खां शानी – प्रसिद्ध साहित्यकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here